लेबनान के हिज़्बुल्लाह आंदोलन के जियालों ने पूर्वोत्तरी लेबनान में आईएसआईएल के ठिकानों को निशाना बनाया।
अलमनार टीवी चैनल के अनुसार, हिज़्बुल्लाह के जियालों ने शुक्रवार को सीरिया की सीमा से मिले पूर्वोत्तरी लेबनान के अरसाल शहर के क़रीब ख़ुर्बा हम्माम इलाक़े में आईएसआईएल की दो सैन्य गाड़ियों को तबाह कर दिया। इस हमले में इन दोनों गाड़ियों पर सवार आतंकी भी ढेर हो गए।
लेबनानी सेना और हिज़्बुल्लाह के जियाले हालिया दिनों में सीरिया से मिले सीमावर्ती इलाक़ों में आतंकवादियों से संघर्ष कर रहे हैं जिसके दौरान अब तक दसियों आतंकवादी ढेर हो गए।